Breaking News

Iran America war संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों पर हमले पर प्रधानमंत्री मोदी नाराज़

New Delhi  नई दिल्ली (5 मई 2026) संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने कड़ी निंदा की है। इन हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर हमले बिल्कुल अस्वीकार्य हैं।

उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी तरह एकजुट है। उन्‍होंने संवाद और कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराया।

उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में लिखा ‘’संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *