ghaziabadcrime
गाजियाबाद (28 जनवरी 2026) गाजियाबाद में अपराधियों के खिलाफ़ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है इसी क्रम में मंगलवार रात को स्वाट और क्राइमब्रांच टीम ने मुठभेड़ के बाद अंतर्राज्यीय लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी भागने में सफल रहा।
आरोपी निवासी लोनी, मूल निवासी हरिद्वार उत्तराखंड, एक लाल स्विफ्ट कार, अवैध तमंचा, कारतूस, 4 लूटे हुए मोबाइल और नगदी बरामद हुई है।
पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह ने हाल ही में टूंडला (फिरोजाबाद) में एक ईको कार चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी कार और मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस सूत्र की सूचना पर जब पुलिस ने ‘हमदर्द चौराहा’ के पास संदिग्ध लाल स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।