Breaking News

Smart traffic, clean air नगर आयुक्त ने दिल्ली में पेश किया गाजियाबाद की खुशहाली का रोडमैप

New Delhi नई दिल्ली  (16 दिसंबर 2025) इंदिरा पर्यावरण भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और भविष्य की योजनाओं का खाका पेश किया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉदड़ की उपस्थिति में नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निगम चौतरफा रणनीति पर काम कर रहा है।

प्रमुरुप से आईटीमएस  से मिलेगी जाम से मुक्ति
नगर आयुक्त ने घोषणा की कि जनवरी माह से शहर में आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की शुरुआत होने जा रही है।

जिसके चलते शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा (De-congestion)।वाहनों के जमावड़े में कमी आने से वायु प्रदूषण का स्तर गिरेगा।
शहरवासियों को जाम मुक्त सड़कों का अनुभव मिलेगा, तकनीक और हरियाली का संगम,
प्रज़ैन्टेशन के दौरान नगर आयुक्त ने वर्तमान में जारी प्रयासों का विवरण दिया  13 रोड स्वीपिंग मशीनें, 18 एंटी स्मॉग गन और 42 वॉटर स्प्रिंकलर लगातार सड़कों को धूल मुक्त बना रहे हैं।
बुनियादी ढांचा सड़कों को पक्का करने और खाली स्थानों पर इंटरलॉकिंग का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

हरियाली अभियान ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ 20 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि पर सघन पौधारोपण की योजना है।

बजट आवंटन मलिन बस्तियों और मुख्य मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए 150 करोड़ रुपये की योजना को रफ्तार दी जा रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *