Breaking News

Home Minister pays tribute गृह मंत्री ने दी सुरक्षा बलों के शहीदों को श्रद्धांजली

New Delhi  नई दिल्ली (13 दिसंबर 2025) विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर 13 दिसंबर 2001 को  हुए आतंकवादी हमले में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले सुरक्षा बलों के जवानों केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने  श्रद्धांजलि दी।

उन्होेंने  एक्स  पर एक पोस्ट में कहा, “आज का दिन आतंकवाद के खिलाफ हमारे सुरक्षा बलों के उस अदम्य शौर्य व साहस को फिर से स्मरण करने का दिन है, जब वर्ष 2001 में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर, हमारे संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले को उन्होंने अपने जज्बे से नाकाम किया। आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करता हूँ। यह राष्ट्र वीर सेनानियों के त्याग व बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *