ghaziabad
गाज़ियाबाद ( 20 नवंबर 2025) भारतीय जनता पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के साथ ही शहर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क को मज़बूत करने के उद्देश्य से गाजियाबाद विधानसभा में पदयात्राका आयोजन किया। इस पदयात्रा में क्षेत्र वासियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, युवा संगठनों, महिला मोर्चा के अलावा कई प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सांसद अतुल गर्ग, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल तथा शहर विधानसभा विधायक संज़ीव शर्मा ने संयुक्त रूप से इस पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा के शुभारंभ से पहले सामूहिक पूजा-अर्चना की गई।
सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि शहर विधानसभा की यह पदयात्रा आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उद्यमों के प्रोत्साहन और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। जनता की सहभागिता ही वास्तविक विकास का आधार है।
स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय भागीदारी के बिना संभव नहीं। यह पदयात्रा समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करेगी और सकारात्मक संवाद का माध्यम बनेगी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब यह केवल सरकारी नीति न रहकर सामाजिक जन-पहल के रूप में प्रत्येक नागरिक तक पहुँचे। इस पदयात्रा के माध्यम से शहर विधानसभा में जनसंपर्क को नई गति मिली है।
पदयात्रा का समापन प्रताप विहार में स्वदेशी चौक पर हुआ, जहाँ स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने यात्रा का अभिनंदन किया। आयोजन के अंत में विधायक संज़ीव शर्मा ने कहा कि पदयात्रा में जनता की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि शहर विधानसभा विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मार्ग पर एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है। हम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।”
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष बलदेव राज शर्मा, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, पवन गोयल, बृजपाल तेवतिया, सूदन रावत, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सरदार एस.पी. सिंह, पप्पू पहलवान, पार्षद राजीव शर्मा, संदीप त्यागी, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम सुनील यादव, मोनिका पंडिता, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौधरी (महानगर मीडिया प्रभारी)
मौजूद थे।