
गाजियाबाद (28 अक्टूबर 2025)- उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार माने जाने वाले हाट सिटी गाजियाबाद के विकास को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ हमेशा सजग रहे हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक गाजियाबाद को सजाने संवारने का इरादा लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के नये उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने चार्ज संभाल लिया है। मंगलवार को आते ही नंद किशोर कलाल ने स्पष्ट संदेश दे डाला कि जीडीए कार्यों में पारदर्शिता, सरकारी योजनाओं और जनहितकारी मामलों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ किया जाए।
शासन के आदेशों के क्रम में आज गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के नवपदस्थ उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर कलाल ने प्राधिकरण कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण के अवसर पर प्राधिकरण के सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, अपर सचिव श्री प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपाध्यक्ष महोदय का सौहार्दपूर्ण स्वागत किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष महोदय ने प्राधिकरण के कार्यों को पारदर्शी, जनहितकारी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने पर बल दिया और अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपाध्यक्ष महोदय को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।