Breaking News

D M Ravindra Kumar Mandar नव नियुक्त जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने संभाला कार्यभार

D M Ravindra Kumar Mandar  गाजियाबाद। (31जुलाई 2025) नव नियुक्त जिलाधिकारी आईएएस  रविन्द्र कुमार मांदड़ ने गाजियाबाद जिले  का चार्ज सम्भाल लिया। उन्होंने  सर्वप्रथम ऐतिहासिक पीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर वहां रूद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया।  जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नव नियुक्त जिलाधिकारी को गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दी।

विकास भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आम जन, किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, मीडिया बन्धुओं की जो भी समस्या संज्ञान में लाई जाएगी, उस समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। सरकार की संचालित योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कराते हुए लोगों को संचालित योजनाओं के विषयक जागरूक किया जायेगा।  जिससे पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ मिल पहुंच सकेगा। जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए  नवाचार के साथ काम किया जायेगा। जनपद के सभी युवा को रोजगार दिलाने और जनपद देश प्रदेश की उन्नति में अहम भागीदारी निभायें, इसके लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता मिशन सहित अन्य मिशन के प्रति जनता में जागरूकता लाते हुए उन्हें सभी मिशनों में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। जिससे हमारा जनपद स्वच्छ, हरित, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त एवं चहुंमुखी विकास करेगा। उन्होंने प्रेस वार्ता के बाद अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट वार्ता की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम एल/ ए विवेक मिश्र, एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, एडीएम सिटी विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, एसडीएम सदर अरूण दीक्षित, एसडीएम लोनी राजेन्द्र कुमार  मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *