nagar nigam गाजियबाद(1मई 2025) नगर विकास मंत्री ऐ के शर्मा गाजियाबाद के कई इलाकों में पहुंचे । उन्होंने मोहन नगर, सिटी ज़ोन और कवि नगर जैसे क्षेत्रों का दौरा किया और कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।
गाजियाबाद पहुँचने पर महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने उनका फूलों से स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मंत्री जी के स्वागत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम रखा, जिसमें शहर के कई बड़े लोग जैसे सांसद और विधायक शामिल हुए।
कार्यक्रम के बाद, उसी ऑडिटोरियम में गाजियाबाद नगर निगम के कामों पर एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में महापौर, नगर आयुक्त और निगम के कई अधिकारी मौजूद थे। नगर आयुक्त ने गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए चल रहे कामों के बारे में बताया। उन्होंने बायोडायवर्सिटी पार्क, ई-गवर्नेंस, हरित शव दाह गृह और निगम के दूसरे प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी।
मंत्री ऐ के शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों को शहर को और अच्छा बनाने के लिए शुभकामनाएँ दीं और सड़कों को धूल से बचाने के लिए ज़्यादा मेहनत करने को कहा। उन्होंने बायोडायवर्सिटी पार्क में ज़्यादा औषधीय और नक्षत्र वाले पौधे लगाने का सुझाव दिया।
नगर आयुक्त ने बताया कि मंत्री के आने पर नगर निगम ने अच्छी तैयारी की थी और उनके रास्ते में खास व्यवस्थाएँ की गई थीं। मंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में शहर के चल रहे कामों की जानकारी दी गई, जिसमें सीएम ग्रिड के काम की प्रगति भी दिखाई गई। मल्टीलेवल पार्किंग, विजय नगर ज़ोन ऑफिस, डॉग केयर सेंटर और दूसरे प्रोजेक्ट्स के बारे में भी मंत्री जी को बताया गया। आईटीएमएस के बारे में भी जानकारी दी गई।
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को अच्छे काम के लिए मंत्री ने सम्मानित किया और निगम के 29 नए वाहनों की शुरुआत की। इनमें रोड स्वीपिंग मशीन, एंटी स्मोक गन और लोडर जैसी गाड़ियाँ शामिल थीं, जिनका इस्तेमाल शहर के लोगों के लिए किया जाएगा।
गाजियाबाद पहुँचने पर मंत्री का कई जगह भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने नगर निगम के कामों की तारीफ की और कहा कि गाजियाबाद एक ज़रूरी शहर है, जिसे और बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिश करते रहना चाहिए। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने सभी व्यवस्थाएँ बनाए रखने में खास मदद की।