ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ शुक्रवार दोपहर श्री गुंडिचा मंदिर पहुंच गए। अब तीनों देवता अगले 7 दिन अपनी मौसी के घर रहेंगे। इसके साथ ही रथयात्रा पूरी हुई। परंपरा के अनुसार, मूर्तियां रात भर अपने रथों पर ही रहेंगी और शनिवार शाम को उन्हें श्री गुंडिचा मंदिर ले जाया जाएगा, जिसे इन भाई-बहनों का जन्मस्थान माना जाता है। वापसी रथ यात्रा, जिसे बहुडा यात्रा कहा जाता है, 24 जुलाई को होगी। इसके पहले शुक्रवार को सुबह करीब 9.45 बजे भगवान बलभद्र के रथ को खींचने के साथ रथ