महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की एक सरकारी स्कूल के टीचर की कार गोदावरी नदी में गिर गई। हादसे में टीचर और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। क्योंकि, एक दिन पहले ही टीचर ने वॉट्सएप स्टेटस पर भी सुसाइड कर लेने पर मजबूर होने की बात लिखी थी। वहीं, टीचर के लैपटॉप से एक नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपने कुछ सीनियर पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लैपटॉप जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्पीड़न के आरोपों की जांच की जा रही नांदेड़ पुलिस से म