Breaking News

हैप्पी बर्थ-डे टू खिलाड़ी कुमार

akshay kumar
मुंबई(9सितंबर2015)- मॉर्डन गब्बर तो कभी ख़तरों के खिलाड़ माने जाने वाले खिलाड़ी कुमार उर्फ बॉलीवुड के फाइट मास्टर को तमाम देशवासियों की जानिब से हैप्पी बर्थ-डे। जी हां खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार बुधवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे है। और इश जश्न में अपोज़िशन न्यूज़ डॉट कॉम उनके फैन्स के साथ शामिल है। अक्षय कुुमार ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अपना झंडा बुलंद किया है वो आज के न्यूकमर्स के लिए एक रोशन मिसाल है।
अक्षय कुमार का जन्म 9 सितम्बर 1967 को अमृतसर के एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी थे। अक्षय का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। अक्षय बचपन से ही एक कलाकार के रूप में जाने जाते हैं। मुंबई आने से पहले दिल्ली के चांदनी चौक में एक पड़ोसी के घर अक्षय पले बढ़े। मुंबई में वे कोलीवाड़ा में रहते थे। अक्षय मार्शल आर्ट्स के भी एक अच्छे खिलाड़ी हैं। इन्होंने मार्शल ऑटर्स की शिक्षा बैंकाक में ली । अक्षय वहां एक शेफ की नौकरी भी करते थे। फिर अक्षय मुंबई वापस आ गए, जहां वे लोगों को मार्सल आर्ट्स की शिक्षा देने लगे।
बॉलीवुड में अक्षय का नाम उनके साथ काम करने वाली कई अभिनेत्रियों रवीना टंडन, रेखा और शिल्पा शेट्टी के साथ जोड़ा गया। राजेश खन्ना और डिम्पल कपाडिया की बेटी ट्विंकल खन्ना से दो बार सगाई होने के बाद अंत में उन्होंने 14 जनवरी 2001 में शादी कर ली थी।
अक्षय अभी तक 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार के अफेयर मॉडल, एक्ट्रेस पूजा बत्रा, शिल्पा शेट्टी से लेकर रेखा और प्रियंका चोपड़ा तक से रहे हैं।अक्षय ने फिल्म ‘सौगंध’ से कभी पिछे पलट कर नही देखा। उनकि सफलता के बाद उन्होने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मे दी। उनकि यादगार फिल्मो में ‘सिंह इज किंग’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हेरा फेरी’, ‘खिलाडिय़ो का खिलाड़ी’, ‘खिलाड़ी’, जैसी कई फिल्मे दी है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *