Breaking News

सरकार के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन करेगी युवा कांग्रेस

youth congress ghaziabad
गाज़ियाबाद(9अगस्त2015)- मोदी सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस अब प्रदर्शन का मन बना रही है। लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष संगीत मनोज कौशिक के नेतृत्व में रविवार को गाज़ियाबाद युवा कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस ने झंडारोहण कर स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।
इस मौके पर सभी युवा कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि मोदी सरकार की किसान और युवा विरोधी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। गाज़ियाबाद लोकसभा युवा कांग्रेस की संगीता मनोज कौशिक द्वारा जारी एक बयान मे कहा गया है कि सरकार के खिलाफ सड़क पर संघर्ष कर राहुल गांधी और भारतीय युवा कांग्रस अध्यक्ष राजा बरार को मजबूती देंने का काम किया जायेगा। इस मौके पर पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी नसीम खान,वारिस रफ़ीक भाई, राहुल कुमार, राहुल भरद्वाज, अहसान अली, नज़ीर अली,हाजी अंसार,गुलाम अली,रहीस अली, आरिफ अली,रिज़वान अली,संजय शर्मा आदि शामिल थे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *