Breaking News

समाजवादी श्रवण यात्रा की तारीफ देश मे ही नहीं विदेशों में भी : डॉ.नववीत सहगल

navneet sehgal & minister vijay kumar mishr in lucknow
लखनऊ(25जुलाई 2015)- मोहब्बत, आपसी सौहार्द, इंसानियत एवं भाईचारे की संस्कृति पर आधारित समाजवादी श्रवण यात्रा के यात्रियों की ट्रेन शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। देश की सबसे अद्भुत एवं लोकप्रिय समाजवादी श्रवण यात्रा अजमेर-पुष्कर (राजस्थान) के धार्मिक स्थलों का भ्रमण के उपरान्त आज लखनऊ वापस आयी। धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय कुमार मिश्र एवं प्रमुख सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग डॉ. नवनीत सहगल ने यात्रियों का स्वागत लखनऊ चारबाग स्टेशन पर किया।
समाजवादी श्रवण यात्रियों की ट्रेन जैसे ही चारबाग स्टेशन पहुंची वहां का माहौल खुशनुमा, ढोल एवं नगाड़े की आवाज से पूरी तरह भक्ति एवं संगीतमय हो गया। इस मौके पर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय कुमार मिश्र ने कहा कि समाजवादी श्रवण यात्रा का जो फीडबैक आया है वह बहुत ही अद्भुत है। उन्होंने कहा कि 1044 वरिष्ठ नागरिकों को करायी गयी श्रवण यात्रा से प्रदेश में अमन-चैन व भाईचारे का संदेश जायेगा। मिश्र ने कहा कि यात्रा में हिन्दु एवं मुस्लिम धर्म के वरिष्ठ नागरिकों को समान रूप से शामिल किया गया था। दोनों धर्मों के लोगों में आपसी सौहार्द कायम करने का यह अनूठा प्रयास किया गया है, जो अत्यन्त सफल रहा है। उन्होनें कहा कि यात्रा के दौरान दोनों धर्म के वरिष्ठ नागरिकों ने जहां पुष्कर मंदिर में माथा टेका वही अजमेर शरीफ में चादर चढ़ा कर एक दूसरे के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
मिश्र ने कहा कि इस यात्रा से यह साबित होता है कि प्रदेश में कौमी एकता एवं अमन चैन बनाये रखने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जो प्रयास किये जा रहे है, वह पूरी तरह से सार्थक सिद्ध हो रहे है, जिसकी प्रदेश एवं देश तथा पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि उन बुजुर्गों को इस यात्रा का लाभ मिला जो अभी तक वंचित थे। समाजवादी श्रवण यात्रियों का स्वागत करते हुए प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि इस यात्रा के आयोजन से प्रदेश सरकार द्वारा खुशहाली एवं अमन-चैन का माहौल स्थापित करने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है। प्रमुख सचिव ने बताया की 23 जुलाई को 1044 वरिष्ठ नागरिकों को अजमेर-पुष्कर(राजस्थान) की यात्रा हेतु रवाना किया गया था। यात्रा के दौरान यात्रियों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार समाजवादी श्रवण यात्रा उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हो रही है।
डॉ. सहगल ने प्रदेश सरकार की इस महात्वाकांक्षी एवं दूरगामी योजना समाजवादी श्रवण यात्रा के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा है कि यात्रा में शामिल बुजुर्गों के चेहरों की प्रसन्नता को देखकर बड़े हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह निःशुल्क थी। सभी यात्रियों घर से लाने एवं घर तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी थी।
डॉ. सहगल ने यात्रियों से उनकी यात्रा के दौरान हुई पूरी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार की यात्रा का आयोजन होता रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी समाजवादी श्रवण यात्रा रामेश्वर्म की होनी प्रस्तावित है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *