Breaking News

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का डेंगू के खिलाफ फ्यूमिगेशन अभियान जारी

congress fogging

नई दिल्ली, 27 सितम्बर 2015- दिल्ली में फैले डेंगू की आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और भा.ज.पा. के तीनों नगर निगमों द्वारा अनदेखी के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के आव्हान डेंगू के खिलाफ फ्यूमिगेशन अभियान पूरी दिल्ली में चलाया जा रहा है। जो रविवार को दिल्ली के सभी 14 जिलो में जारी रहा । दिल्ली की सभी विधानसभाओं की पुनर्वासित कालोनियों, स्लम, जे.जे. कालोनी, अनाधिकृत कालोनियों और गांवों के क्षेत्रों में दिल्ली कांग्रेस के अभियान के तहत दवाई सहित धुंआ छोड़ा जा रहा है जिससे लाखों दिल्लीवासियों को फायदा पहुंच सके।
fogging
प्रदेश कांग्रेस द्वारा डेंगू के खिलाफ फ्यूमिगेशन अभियान में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने रविवार प्रातः 9 बजे बादली विधानसभा में के ब्लाक जंहागीर पुरी, नरेला विधानसभा के पाकेट-3, सेक्टर ए-6, पुनर्वासित कालोनी, नरेला और सुल्तानपुरी विधानसभा में जलेबी चौक, सुल्तानपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया। अभियान मे प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा पूर्व विधायक देवेन्द्र यादव, जय किशन, चरण सिंह कंडेरा और जसवंत राणा, निगम पार्षद अजीत यादव, अरुणा देवी, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक दिनेश्वर त्यागी, जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत व साधुराम मित्तल, पूर्व निगम पार्षद ब्रिज मोहन शर्मा, एल्डरमेन सतेन्द्र शर्मा, प्रवीण भुगरा, वरुण ढाका, विरेन्द्र शर्मा और महावीर अग्रवाल शामिल थे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *