Breaking News

उत्तर प्रदेश सरकार से दो दो हाथ के मूड में भाजपा

जिस प्रदेश में सुरक्षा की गारंटी नहीं वहां विकास भी नहीं:bjp protest in ghaziabad अजय शर्मा

ग़ाज़ियाबाद (10 जुलाई 2016)- उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध और सरकार की नाकामी का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने अखिलेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनता को सरकार की नाकामी से अवगत कराने के लिए गाजियाबाद बीजेपी ने हर रोज़ किसी न किसी थाने का घेराव कर अखिलेश यादव के खिलाफ अपनी रणनीति तेजड कर दी है।
इसी कड़ी में रविवार को भी भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कथिततौर पर उत्तर प्रदेश में बढ़ती अराजकता, लूट, हत्या,चोरी,डकैती बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेत्र्तव में भाजपा कार्यकर्ताओ ने ट्रांस हिंडन क्षेत्र के इंद्रपुराम थाने का घेराव किया। भाजपा ने उत्तर प्रदेश सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शाशन लगाने की मांग की है।
बीजेपी का आरोप है कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार के शासन में लगातार बढ़ रही अराजकता , लूट , हत्या व बलात्कार की घटनाओं से जनता त्रस्त है। गाजियाबाद बीजेपी महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा का कहना है कि जनता की सुरक्षा के लिए तैनात की गई उत्तर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश मे विभिन्न जिलों मे हो रहीं घटनाओं का अंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अजय शर्मा का आरोप है कि प्रदेश की जनता पुलिस प्रशाशन की लापरवाही व पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश मे व्यापारी , छात्र , महिलायें रोज़ाना किसी ना किसी रूप मे ऐसी घटनाओं से प्रभावित हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताते हुए अजय शर्मा गाजियाबाद के आंकड़े का जिक्र करते हुए कहा कि गत माह जून मे ही महानगर क्षेत्र मे तीस दिन मे पैंतीस चोरियों की घटनाएं सामने आईं हैं। साथ ही लूट व हत्याओं का आंकड़ों का बढ़ना लगातार जारी है। उनका कहना है कि पुलिस प्रशाशन अपराध रोकने मे नाकाम है। हाल ही मे ट्रांस हिंडन क्षेत्र मे इंदिरापुरम मे एक वृद्धा की हत्या का जिक्र करते हुए अजय शर्मा ने कहा इस तरह की वारदातों से जनता दहशत में है। अजय शर्मा का कहना है कि थाना इंदिरापुरम ऐसा थाना है जिसके के क्षेत्र में समूचे उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा वाहन चोरी हुए है इंदिरापुरम थाने में रोज चैन स्नैचिंग व् लूट की दो वारदाते होती है, साइबर क्राइम व् वाहन चोरी में उत्तर प्रदेश में यह थाना नंबर एक पर हैं। अजय शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रसाशन ठेकेदारी,पार्किंग व दुकानदारों से हफ्ता वसूली में लगी है। इन घटनाओं के चलते यहाँ का व्यापार प्रभावित है। जबकि सबसे अधिक राजस्व देने वाले शहर मे व्यापार ठप्प पड़ा है। उनका आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों मे औद्योगिक प्रतिष्ठान पलायन कर चुके हैं। किंतु उत्तर प्रदेस की सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। अजय शर्मा ने कहा कि जिस प्रदेश सुरक्षा की गारंटी नहीं वहां का विकास की कोई गारंटी नही है।bjp protest in ghaziabad3
इस मौके पर बीजेपी महानगर महामंत्री राजवीव अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद की इकाई और जनता की ओर से मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाना जाए ।
धरने को सम्भोदित करते हुए भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में हालात ख़राब हो गए है गुंडा तत्व बेकाबू हो गए है। लिहाजा उत्तर प्रदेश सर्कार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाये। धरने में अशोक गोयल, विमला रावत, नीरज सिंह, महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल, महामंत्री मानसिंह गोस्वामी, राजेश त्यागी, संजीव शर्मा, रश्मि गुप्ता, पप्पू पहलवान, महामंत्री लेखराज महोर, प्रताप सिंह, नवनीत मित्तल, विजय पाल वर्मा, बलराम रावल,पूनम कौशिक, मनोज वर्मा, अरचना सिंह, राकेश जैन, संजीव झा, निशांत गोयल, मुन्ना सिंह, मनोज गोयल, अविनाश ओझा, संदीप वर्मा, कमल, संजीव गुप्ता, लोकेश त्रिपाठी, यशपाल भाटी,अजय त्यागी, राजेश्वर प्रसाद सुभाष गर्ग, आशीष पांडेय, नकुल त्यागी, पीताम्बर, कृष्ण सिंह, पियूष पाठक, संजय त्यागी, सुनील चौहान, अमन शर्मा, संजय गर्ग, सुशिल गौतम, संजय गर्ग, जगदीश साध्ना, ऋषभ तिवारी, अजय शुक्ल, गोल्डन त्यागी,राहुल गिरी, सुनीता हिमानी, आशा गोस्वामी, सुमन, ज्योति,सुरेंदर नगर, संजय कांत शर्मा, गौरव, राहुल, सुनील शर्मा विनोद कसना, अनिल चौधरी, नीरू शर्मा, महेंदर चौधरी, रिज़वान खान, धीरज शर्मा, विकास डगर, वरुण झा, बॉबी त्यागी , धीरज अग्रवाल,सुनीता दयाल, अभिनव जैन, मीना भंडारी, कुसुम शर्मा, किरपा शंकर पर्वत, राजेंदर पाठक, कपिल त्यागी, अलोक मिश्र, संदीप यधव, राहुल तोमर, गुलेश्वर सिंह चौहान, महेंदर यधव, संदीप वर्मा व बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *