Breaking News

PM मोदी के गढ़ काशी में पहली बार चुनावी हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बोट यात्रा का आज तीसरा और अंतिम दिन है। प्रियंका गांधी की तीन दिवसीय यात्रा प्रयागराज से शुरु हुई थी और आज पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में खत्म होगी। प्रियंका गांधी पहली बार प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में चुनावी हुंकार भरेंगी।
प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे मिर्रजापुर के चुनार गेस्ट हाउस से काशी के लिए रवाना होंगी। प्रियंका गांधी सबसे पहले रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पर पहुंचेंगी। वह रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगी।
प्रियंका इसके बाद रामनगर घाट से नाव के जरिए अस्सी घाट जाएंगी। अस्सी घाट पर वह मल्लाह सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। मल्लाह सम्मेलन के बाद वह दशाश्व मेध घाट भी जाएंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका दशाश्व मेध घाट से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाएंगी। दोपहर 3 बजे के करीब वह पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 3 जवानों के घर भी जा सकती हैं। शहीदों के परिजनों से मुलाकात के बाद शाम साढ़े 6 बजे प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *