Breaking News

Greater Noida Authority ग्रेटर नोएडा, उद्योग विहार में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू

बनेगा आदर्श इंडस्ट्रियल हब

Greno ग्रेटर नोएडा(21 जुलाई 2026) ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) की लंबे समय से चली आ रही मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने उद्योग विहार एक्सटेंशन (इकोटेक-2) में मंगलवार से विधिवत डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन की शुरुआत कर दी है।

इसमें प्रमुख रुप से ; प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कराया, एजीएम आरडी पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) चेतराम सिंह और प्राधिकरण की टीम ने IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उद्यमी चंचल कुमार और जेड रहमान की मौजूदगी में सेवा का शुभारंभ किया, अन्य समस्याओं का भी होगा समाधान: निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण की टीम ने सफाई, नालियों (ड्रेनेज) की मरम्मत और कूड़ा निस्तारण से जुड़े कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरे करने का आश्वासन दिया, क्षेत्र में पौधरोपण, ग्रीन बेल्ट विकास, बेहतर स्ट्रीट लाइट्स, सार्वजनिक शौचालय, सड़क सुधार और अतिक्रमण हटाने जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता पर विकसित किया जाएगा।

“उद्योग विहार एक्सटेंशन को एक आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। अन्य औद्योगिक सेक्टरों में भी चरणबद्ध (Phased) तरीके से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू किया जाएगा।” श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
इकोटेक-3 के बाद अब इकोटेक-2 में यह सुविधा शुरू होने पर IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय सहित क्षेत्र के तमाम उद्यमियों ने प्राधिकरण की इस तत्परता की सराहना की है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *