Breaking News

ghaziabad news निकाय चुनाव:- तेज़ हुआ चुनाव प्रचार, उम्मीदवार घर घर जाकर मांग रहे वोट

ghaziabad news गाजियाबाद(2 मई 2023) जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आ रहा है वैसे ही महापौर पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में तेजी ला दी है भाजपा, कांग्रेस समाजवादी और रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा और अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की निकाय चुनाव प्रचार में भाजपा महापौर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को महापौर उम्मीदवार सुनीता दयाल ने सुबह से ही प्रचार की कमान संभाल ली। उन्होंने  पार्षद प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया तो कई स्थानों पर आयोजित जनसभा में शिरकत की। जहां उन्होंने महानगर को स्वच्छ,सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मिली ताकत से शहर का जो विकास हुआ है, वह झांकी है। पूरा विकास होना अभी बाकी है और इसके लिए नगर निगम, पालिका में भाजपा की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार न होती, तो विकास महज कागजों में दिखता। अब डबल इंजन की सरकार से काम नहीं चलेगा। ट्रिपल इंजन की सरकार बना दो।
कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा रावत ने लाइनपार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे उन्होंने लोगों से वायदा किया कि वह चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देंगी उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा के हाथ में नगर निगम की सत्ता रही है और भाजपा लोगों को चल सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम है उन्होंने लोगों से अब विकास के नाम पर वोट मांगे।
सपा रालोद गठबंधन की प्रत्याशी पूनम यादव ने भी घर-घर जाकर वोट मांगे उन्होंने कहा कि जब से नगर निगम का गठन हुआ है तभी से भारतीय जनता पार्टी की सत्ता नगर निगम पर रही है लेकिन भाजपा ने शहर का विकास करने के बजाय विनाश किया है आज इतना लंबा समय गुजरने के बाद भी शहर में कूड़ा उठाने की कोई माकूल व्यवस्था नहीं है प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम स्तर पर कुछ नहीं किया गया उन्होंने लोगों से वादा किया कि यदि वे चुनाव जीत गई तो शहर के लोगों को स्वच्छ वातावरण देंगे ताकि लोग खुली हवा में सांस ले सकें।

#bodyelections  #mayoralcandidate  #doortodooraskingforvotes  #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *