Breaking News

gda news जीडीए का चला बुडोजर कई अवैध निर्माण ध्वस्त

gda news गाजियाबाद (20 दिसंबर 2022) अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कई निर्माण ध्वस्त किए गए। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का सोमवार को जोन 3 के तुलसी विहार और बालाजी एंक्लेव  में बुलडोजर चला।

जीडीए की विशेष अधिकारी तथा जोन 3 प्रभारी गुंजा सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम आज सुबह पहले तुलसी विहार कॉलोनी पहुंची और वहां पर हनी संजीव शर्मा व बालाजी एंक्लेव में मनोज जैन द्वारा किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन जीडीए अधिकारियों के सख्त रुख  केकारण उनकी एक न चली।

इसके अलावा बालाजी एंक्लेव में योगेंदर कुमार द्वारा किए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। गुंजा सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे  संपत्ति खरीदने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें।  इस अभियान में सहायक अभियंता कदीर अंसारी अवर अभियंता सत्य प्रकाश यादव सेल निधि बीडी शुक्ला सतन नरेंद्र मारकंडे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

#gda  #gdaenforcementteam  #gdabuldozeroperation  #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *