Breaking News

झारखंड में 31 जुलाई और असम में 11 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा, दिल्ली के स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे; देश में अब तक 5.1 लाख केस



कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को राज्य सरकार ने इसका ऐलान किया। राज्य में अब तक 2,261 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर,असम ने गुवाहाटी और कामरूप जिलों में 14 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। 28 जून की आधी रात से शुरू होकर यह11 जुलाई तक लागू रहेगा।इस बीच, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि राजधानी में सभी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।।

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को5 लाख के पार कर गया। अब तक देश में 5 लाख01 हजार 865 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। संक्रमितों कीइतनी संख्या होने में149 दिन लगे। राहत की बात है कि अन्य देशों के मुकाबले भारत की रफ्तार धीमी है। यहां अब तक2 लाख 92 हजार 626 मरीज ठीक भी हो चुके हैं जबकि15,487 लोगों की जान चली गई।

LIVE UPDATES :

  • हरियाणा के गुड़गांव में शॉपिंगमॉल अगले हफ्ते खुलेंगे।पिछले तीन महीनों से यहां शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थल बंद ही थे। हालांकि, अभी भी धार्मिक स्थलों के बंद ही रहने की खबर है।

केजरीवाल ने कहा-संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर घबराने की जरूरत नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा राजधानी में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हालात नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या रोजाना करीब तीन हजार बढ़ रही है। टेस्ट ज्यादा हो रहे हैं, इसलिए केस बढ़ रहे है। दिल्ली में हालात काबू में हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘कोरोना मरीजों के लिये फिलहाल बेड की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि 13500 बेड अभी हैं और बुराड़ी अस्पताल में 400 और बेड बढ़ाने की मंजूरी दी है, लेकिन आने वाले समय में हमें सबसे ज्यादा वेंटिलेटर की जरूरत होगी।’

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवारको अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 17 हजार 296 मामले सामने आए और 407 लोगों की मौत हुई।देश में संक्रमितों की संख्या 4 लाख 90 हजार 401 हो गई है। इनमें 1 एक 89 हजार 463 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 2 लाख 85 हजार 637 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 हजार 301 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 2 लाख 15 हजार 446 टेस्ट किए गए। वहीं, 25 जून तक देश में 77 लाख 76 हजार 228 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं।
  • महाराष्ट्र में 28 जून से सलून और ब्यूटी पार्लर खोले जाएंगे। शुक्रवार को मुंबई के धारावी में 8 नए संक्रमित मिले। इलाके में संक्रमितों की कुल संख्या 2218 हो चुकी है।
  • मुंबई पुलिस के प्रवक्ता प्रणय अशोक ने बताया कि मुंबई पुलिस ने अपने स्टाफ और पुलिसकर्मियों के लिए तीन कोविड सेंटर बनाए हैं। ये केंद्र कल्याण, मरोल और मरीन ड्राइव में हैं। इनमें एक हजार बेड की व्यवस्था है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश केभोपाल में शुक्रवार को 50 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें पांच लोग राजभवन से हैं। अब तक यहां 37 कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें ज्यादातर सुरक्षा कर्मचारी हैं। राजभवन परिसर में 250 लोग रहते हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश में गुरुवार को 147 संक्रमित मिले और 8 की जान गई थी। इनमें इंदौर में 46 और भोपाल में 32 पॉजिटिव शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को इंदौर के अरबिंदो अस्पताल का दौरा किया। मिश्रा पीपीई किट पहनकर अस्पताल के कोविड वार्डों में पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। शहर में गुरुवार को 36 पॉजिटिव मिले और 3 मरीजों की मौत हुई।

महाराष्ट्रसरकार नेशुक्रवार कोकहा है कि अगर किसी पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत हो जाती है, तो उनके परिवार को सरकारी घर खाली नहीं करना होगा। उसके परिवार को65 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी। उधर, राज्य में अब तक 4326 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3282ठीक भीहो गए हैं, जबकि 54 पुलिसकर्मियों की मौत होचुकी है।

यह फोटो मुंबई के मलाड ईस्ट के अप्पा पाड़ा इलाके की है। यहां पिछले तीन में 70 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद गुरुवार को हेल्थ कैंप लगाया गया। इस दौरान पूरा मेडिकल स्टाफ पीपीई किट पहने नजर आया।

उत्तरप्रदेश केमेरठ के डिवीजनल कमिश्नर ने बताया कि नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और मुज्जफरनगर में नाइट कर्फ्यू के समय की समीक्षा की गई। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। जो लोग बिना मास्क और सार्वजनिक जगहों पर थूकते नजर आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य मेंगुरुवार को636 कोरोना मरीज मिले थेऔर 15 की जान गई थी।

बिहार में शुक्रवार दोपहर तक संक्रमण के 123 मामले सामने आए। इससे पहले गुरुवार को 215 पॉजिटिव मिले थे। राज्य में पिछले दो दिनों में पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, बक्सर, दरभंगा, जुमई, मुज्जफरनगर, नवादा, पटना, सीवान और समस्तीपुर में नए मामले सामने आए हैं।
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 91 मामले सामने आए। कोटा में 23, भरतपुर में 17, जयपुर में 15, करौली में 13, झुंझुनू में 7, पाली और सिरोही में 5-5, दौसा में 4, अजमेर और बूंदी में 1-1 संक्रमित मिला। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16387 पहुंच गया। वहीं, जोधपुर में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 380 पहुंच गया है।इस बीच, सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। कांवडिए दूसरे राज्यों में नहीं जा सकेंगे।

यह फोटो जयपुर की है। शुक्रवार को कुवैत से 174 लोग यहां पहुंचे। इन सभी के सैंपल लिए गए और अन्य जांच की गईं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


यह फोटो नई दिल्ली का है। एक सरकारी स्कूल में बनाए गए कोविड-19 टेस्ट सेंटर पर एक महिला का स्वाब सैंपल लेते हुए एक स्वास्थ्यकर्मी।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *