Breaking News

अब तक कोरोना के 343 केस; प्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य, संक्रमण प्रभावित क्षेत्र बनेंगे ट्रैफिक जीरो जोन



उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच योगी सरकार ने बुधवार रात 12 बजे से राज्य के 15 जिलों को 15 अप्रैल तक के लिए सील करने का निर्णय लिया है। इन 15 जिलों में 104 हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि, सील क्षेत्रों में जरूरी सामानों की होम डिलीवरी होगी। यहां मीडिया को भी नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। अब तक राज्य में कोरोना वायरस से 343 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 147 तब्लीगी जमातियों को मिलाकर 295 केस सिर्फ इन्हीं हॉट स्पॉट से आए हैं।

प्रदेश में मिले 1268 तब्लीगी जमाती

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा- प्रदेश में 1,573 लोग तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। उनमें से 1,268 लोगों की पहचान कर ली गई है। तब्लीगी जमात से जुड़े 323 विदेशियों की भी पहचान की गई और उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि, 15 जिलों के जिन हॉट स्पॉट वाले इलाकों को सील किया गया है। वहां के लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। छह से ज्यादा संक्रमण के मामले वाले क्षेत्र इंटेंसिव लॉकडाउन में लाएंगे। जिससे किसी भी तरह का संक्रमण न फैले। फायर सर्विस की गाड़ियां लगाकर वहां सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। उन इलाकों के जारी पास निरस्त होंगे। सिविल सप्लाई और मेडिकल सप्लाई घर पर मुहैया कराई जाएगी। लोग घरों से बाहर निकलकर यह सुविधाएं नहीं लेंगे। किसी प्रकार की आवाजाही उन इलाकों में रोकी जाएगी जैसे कर्फ्यू में रोकी जाती है। ऐसे सभी पीड़ितों के इलाकों को चिन्हित किया जाएगा कि कौन कहां रह रहा है। उनसे अगल-बगल के मकान कितने आते हैं? हम सभी इलाकों को चिन्हित कर ट्रैफिक के लिए जीरो जोन बना दिया जाएगा और बैरिकेडिंग कर दी जाएगी।

उप्र में 343 केस- उम्रवार आंकड़े

उम्रवार केस प्रतिशत
0-20 16
21-40 44
41-60 27
60 से अधिक 13

यहां मिले इतने हॉटस्पॉट
आगरा में 22, गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोजाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे मिलाकर 104 हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


उप्र के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा- राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *