Breaking News

प्रियंका के रोड शो में दिखाए काले झंडे, भिड़े भाजपाई

प्रियंका के रोड शो में दिखाए काले झंडे, भिड़े भाजपाई

उन्नाव: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रत्याशी अनु टंडन के समर्थन में 2 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत हरदोई ओवर ब्रिज स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान प्रियंका गांधी का फूलों की वर्षा कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

रोड शो आईबीपी चौराहा होते हुए बड़े चौराहा पहुंचा। इस दौरान प्रियंका को देखने को जगह-जगह भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ा चौराहा पहुंचने पर कांग्रेसी चौकीदार चोर है के नारे लगाने लगे। वंही पहले से मौजूद भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्र उर्फ भानु के समर्थकों ने मोदी योगी के नारे लगाने लगे और प्रियंका गांधी को काले झंडे दिखाए। जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और हाथापाई हो गई। रोड शो के दौरान हुई इस हाथापाई से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद शहर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस कर्मियों की मदद से बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रोड शो के दौरान हुई मारपीट  का गवाह प्रियंका गांधी भी बनी।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *