
प्रियंका गांधी वाड्रा की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है मिर्ज़ापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के भी नारे लगाये गए। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी मिर्ज़ापुर में तय कार्यक्रम से ढाई घंटे लेट से पहुंची थी।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं। वे तीन दिनों की गंगा यात्रा पर निकली है, जो कि लगभग 140 किलोमीटर की है। प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की है।