National Press Day ‘उत्तरदायित्वपूर्ण पत्रकारिता’ ही लोकतंत्र की असली ताकत:- अश्विनी वैष्णव

New Delhi नई दिल्ली (16 नवंबर 2026) भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) की आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने आकाशवाणी के रंगभवन सभागार में  संबोधित किया। ‘पत्रकारिता : लोकलुभावन या उत्तरदायित्वपूर्ण’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

वैष्णव ने कहा कि अगले पांच वर्षों में मीडिया जगत में उतने बड़े तकनीकी बदलाव आएंगे, जितने पिछले दो दशकों में हुए हैं। उन्होंने युवा पत्रकारों से खुद को इन नई तकनीकों के अनुरूप ढालने, कौशल उन्नत करने और समाज के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।

समारोह में पीसीआई अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई, सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार, वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा और सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आपदा एवं संघर्ष कवरेज, बच्चों की निजता, संवेदनशील वर्गों की रिपोर्टिंग और ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापनों से जुड़े नैतिक मानदंडों पर भी विशेष जोर दिया गया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *