President Droupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

New Delhi नई दिल्ली (21 अक्तूबर 2026)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में 65वें राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और तीसरे ‘प्रिंट द्विवार्षिक इंडिया 2026’ के उत्कृष्ट कलाकारों को पुरस्कृत किया। संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत ललित कला अकादमी के आयोजित इस कार्यक्रम में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समकालीन दृश्य कला में अद्वितीय योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व कला जगत के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उन्हें भारत की समृद्ध देशज परंपरा की प्रतीक ‘गोंड चित्रकला’ भेंट की, ललित कला अकादमी की 1955 में स्थापना से लेकर अब तक के ऐतिहासिक सफर और राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के विकास को दर्शाती एक विशेष लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *