Up election 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनता के सवाल

Up election 2027

Up election 2027
Up election 2027

त्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में तेज़ी आती जा रही है। हालांकि बीजेपी तो लगभग हर समय ही चुनावी माड में रहती है। उधर विपक्ष भी अपने कील कांटा दुरुस्त कर सत्ता से जवाबदेही का यह बना रहा है। लेकिन वर्तमान में देखने में आ रहा है कि ड्राईक्लीनर्स और धोबी घाटों पर कुर्ता पजामा और नेताओं की खास पोशाकें धुलाई को आने लगीं हैं। यानि हर चुनाव से पहले की तरह इस बार भी पालिटिकल प्राणियों में चुनावी चहल-पहल बढने लगी है। लेकिन इस बार जनता भी अपने नेताओं से सवाल पूछने और अपने जनप्रतिनिधियों का रिपोर्ट कार्ड बनाने का मन बना रही है।
वजह है जनता से किए गए वादों और जनता की अपेक्षाओं और नेताओं के पिटारे से मिलने वाली मायूसी। पैट्रोल के बढ़ते दाम के साथ साथ कम नापने और मिलावट की शिकायतों ने महंगाई‌ ‌और करप्शन के भयंकर गठजोड़ को न सिर्फ बेनक़ाब कर डाला बल्कि जनता की बेबसी और व्यवस्था की नाकामी को भी उजागर कर दिया है। इस सबके बीच जनप्रतिनिधियों का उदासीन बल्कि स्वार्थी रवैया आम वोटर्स को अपने अधिकारों और लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर सोचने के लिए मजबूर कर रहा है।
यानि इस बार चुनाव में वोट मांगने वाले नेताओं को लच्छेदार भाषणों और झूठे वादों के बजाय जवाबदेही के लिए भी तैयार रहना होगा। अपोजिशन न्यूज अपने पाठकों और जनता को एक ऐसा मंच मुहैया करा रहा है, जहां पर न सिर्फ जनता अपने नेताओं और राजनीतिक दलों से जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीकों से सवाल कर सकती है बल्कि जनप्रतिनिधि भी अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों व जनहित के मामलों में उठाए गए कदमों की जानकारी भी उपलब्ध करा सकते हैं।
इस सिलसिले में पहली चुनावी चौपाल जल्द ही आयोजित की जाएगी। जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं। आपसे अनुरोध है कि अपने विधानसभा क्षेत्र, जनता के मुद्दे और जनप्रतिनिधियों द्वारा कराए गए कार्यों का विवरण पासपोर्ट साइज फोटो साथ भेजें।
जनता के सवाल और उससे फोटो या पूरी जानकारी हमें ई मेल करें।
[email protected]
जनप्रतिनिधियों से भी गुज़ारिश है कि जनहित में किये गये कार्यों से अपने क्षेत्रवासियों को अवगत कराने के लिए हमको मेल करें।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *