दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की धमकी वाले ईमेल से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूलों की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने इसे फर्जी बताया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं।