कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक में संगठनात्मक चुनावों को लेकर चर्चा हुई। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पार्टी में आंतरिक चुनाव कराए जाएंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी मंथन किया गया। सभी नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।