Breaking News

भास्कर अपडेट्स:पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान में आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 मजदूर घायल

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया में शुक्रवार देर रात एक स्पंज आयरन फैक्ट्री की भट्टी (फर्नेस) में ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जामुड़िया थाना प्रभारी सौमेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि अब तक 5 मजदूरों को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया ग

Source: Dainik Bhaskar

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *