भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण का कार्य देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरा हो गया है। वहीं, शुक्रवार से तमिलनाडु और त्रिपुरा में जनगणना के पहले चरण के तहत हाउसलिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस (HLO) के लिए ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन यानी सेल्फ रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। तमिलनाडु CM सी जोसेफ विजय ने भी सचिवालय में अपनी जानकारी पोर्टल में दर्ज की। दोनों राज्यों में 31 जुलाई तक पोर्टल खुला रहेगा। इसके बाद 1 अगस्त से 30 अगस्त तक जनगणनाकर्मी घर-घर जाकर हाउसलिस्टिंग और जनगणना करेंगे। मंत्रालय