ओडिशा के पुरी में पहंडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ पर विराजमान हो गए हैं। पुरी में इस समय तेज बारिश हो रही है। इसलिए भगवान जगन्नाथ को बिना मुकुट पहनाए ही मंदिर से बाहर लाया गया। इस बार उन्हें झुलाते हुए भी नहीं लाए, बल्कि भगवान का विग्रह धीरे-धीरे रथ पर लाया गया। रथयात्रा थोड़ी देर में ही शुरू होने वाली है। पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से तीनों रथों के आगे झाड़ू लगाई। इसके बाद भक्त 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर तक रथ खींचेंगे। इधर, अहमदाबाद में भी भगवान