New Delhi
नई दिल्ली (2 जून 2026)भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में म्यांमार संघ गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम यू मिन आंग ह्लाइंग का स्वागत किया।
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ह्लाइंग का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और म्यांमार सदियों पुराने गहरे सांस्कृतिक, सभ्यतागत एवं आध्यात्मिक संबंधों से जुड़े हुए हैं। हमारे संबंध आपसी समझ और मित्रता की एक मजबूत नींव पर आधारित हैं। म्यांमार दक्षिण-पूर्व एशिया तक पहुंचने के लिए भारत का प्रवेश-द्वार है, क्योंकि यह एकमात्र ऐसा आसियान देश है जिसकी जमीनी सीमा भारत से लगती है। यह भारत की “नेबरहुड फर्स्ट”, “एक्ट ईस्ट” और “महासागर” नीतियों में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
राष्ट्रपति ने इस बात को जानकर प्रसन्नता जाहिर की कि भारत-म्यांमार व्यापार संबंध फार्मास्यूटिकल्स, मशीनरी और कृषि उत्पादों जैसे क्षेत्रों में बढ़े हैं। उन्होंने यह उल्लेख किया कि द्विपक्षीय व्यापार अभी भी अपनी संभावनाओं से कम है, और हम इसे आगे और बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।
दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भारत और म्यांमार के बीच मित्रता और अधिक सुदृढ़ होगी।