New Delhi
नई दिल्ली (30 मई 2026) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “खेत बचाओ अभियान” को लेकर दिल्ली में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 जून से शुरू हो रहा यह महीना भर का अभियान केवल एक जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि खेत, किसान और गांव को जोड़ने वाला एक व्यापक राष्ट्रीय आंदोलन बनेगा।
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान को प्रभावी और परिणामकारी बनाने के लिए कई विशेष बातों पर ध्यान दिया जाए जिसमें, खेतों की सेहत सुधारने के लिए रसायनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल पर जोर, मौसम की चुनौतियों को देखते हुए किसानों को सटीक और समयबद्ध मार्गदर्शन, कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ सीधे गांवों और पात्र किसानों तक पहुंचाना, खेती की लागत को संतुलित कर किसानों की आय बढ़ाना।
“यह अभियान ऊपर से थोपा गया कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि पंचायत से लेकर केंद्र सरकार तक की साझी भागीदारी के ‘बॉटम-अप’ मॉडल पर काम करेगा” केंद्रीय कृषि मंत्री
इस अभियान के जरिए सरकार की कोशिश पंचायत स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर देश के हर खेत और किसान को आत्मनिर्भर बनाने की है।