ghaziabad
गाजियाबाद (3जनवरी2026) राजनगर से भाजपा नेता चौधरी रामवीर सिंह ने “अपना धरतीवीर, चौधरी रामवीर” अपने नए राजनीतिक अभियान का औपचारिक और भव्य शुभारंभ किया। भारी जनसैलाब और उत्साह के बीच शुरू हुए इस अभियान ने बागपत की राजनीतिक सरगर्मी को तेज कर दिया है।
कार्यक्रम का आरंभ भारतीय संस्कृति की मिसाल के साथ हुआ। एक नन्हीं बच्ची ने चौधरी रामवीर सिंह का तिलक कर विजय का आशीर्वाद दिया, जिसके बाद समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों ने उन्हें परंपरागत पगड़ी पहनाई।
नारे और ‘वॉल ऑफ ट्रस्ट’ का लोकार्पणइस अवसर पर अभियान के आधिकारिक नारे “अपना धरतीवीर, चौधरी रामवीर” का विधिवत लोकार्पण किया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वॉल ऑफ ट्रस्ट” थी जिसमें उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने हस्ताक्षर कर रामवीर सिंह के प्रति अपना अटूट विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए चौधरी रामवीर सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “यह यात्रा मेरी किसी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की शुरुआत नहीं है, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और उनके आग्रह से जन्मी एक नई राह है। मैं राजनीति में अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि समाज की आवश्यकता के कारण आया हूँ। राजनीति मेरे लिए लक्ष्य नहीं, बल्कि जन-सेवा को व्यवस्था से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।”
उन्होंने अपने पूर्व के सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ा जाए।
बागपत लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से आए हजारों लोगों ने इस आयोजन को एक जन-आंदोलन का रूप दे दिया। मंच का कुशल संचालन बिक्रम सिंह बालियान ने किया । कार्यक्रम में महक सिंह मलिक बाबा चौधरी (मोदीनगर), विद्या देवी (वरिष्ठ महिला प्रतिनिधि),सुन्दर सिंह (किसान प्रतिनिधि), रमेश चौधरी गणमान्य लोग मौजूद थे।