Breaking News

सेना के अफसरों और जवानों के साथ मनाई प्रधानमंत्री ने दिवाली

pm in pu
नई दिल्ली (12नवंबर 2015)-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1965 के युद्ध में भारतीय सेना की कुछ शानदार सफलताओं को याद करने के लिए बुधवार को पंजाब के तीन युद्ध स्मारकों का दौरा किया।
pm i p
प्रधानमंत्री ने डोगराई और बरकी युद्ध स्मारकों का दौरा किया। 1965 में डोगराई और बरकी में भारतीय सेना ने निर्णायक जीत हासिल की थी। प्रधानमंत्री ने असाल उत्तर का भी दौरा किया, जहां उस समय की सबसे बड़ी टैंक लड़ाइयों में से एक हुई थी। असाल उत्तर की लड़ाई को वीर अब्दुल हमीद के युद्ध कारनामों के लिए भी याद किया जाता है। उन्हें युद्ध में असाधारण शौर्य प्रदर्शन के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया था। प्रधानमंत्री ने अब्दुल हमीद के युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।pm in

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts