Breaking News

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव मे सांस्कृतिक गतिविधियां जारी

culture
नई दिल्ली (5नवंबर2015)-नई दिल्ली में आईजीएनसीए में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के तीसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी है। हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, जो मुख्य अतिथि थे, का स्वागत केन्द्रीय संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) तथा नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने किया। सांसद विजय गोयल और विदेशों से आए प्रतिनिधि सहित अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।
culture 1
सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव समृद्ध भारतीय संस्कृति का जीवित उदाहरण है। उन्होंने कलाकारों की तारीफ की और कहा कि उनकी प्रदर्शनी और कलाकृतियां भारतीय विविधता की विरासत की असल प्रतिकृति हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति को संरक्षण देने व उसे प्रोत्साहन देने की दिशा में डॉ. महेश शर्मा द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *