Breaking News

बेरोज़गारी को बढ़ावा दे रही है दिल्ली सरकार:अजय माकन

20151029_141127नई दिल्ली(5 फरवरी, 2016) – एमसीडी को लोन दिये जाने पर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को घेरा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा नगर निगम में चल रहे वित्त संकट को पूरा करने के लिए सशर्त ऋण दिए जाने की भर्तस्ना की। अजय माकन ने कहा कि आज दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव वित्त तथा उत्तरी एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्तों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम को 314 करोड़ व पूर्वी दिल्ली नगर निगम को 237 करोड़ रुपया लोन दिया गया। जिसमें कि कुछ शर्ते रखी गई है। जिसमें एक शर्त है कि नगर निगम में कार्य कर रहे अस्थाई सफाई कर्मचारियों और बेलदारों को एक साल में कुछ चरणों में हटाना पड़ेगा। यह निर्णय दिल्ली के सफाई कर्मचारियों व बेलदारों के साथ धोखा है। जबकि अजय माकन ने कहा कि क्या आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इन सभी कर्मचारियों को पक्का करने की बात नहीं की थी।
श्री माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार दिल्ली के युवा बेरोजगारों को रोजगार देना तो दूर बल्कि जो सफाई कर्मचारी व बेलदार अस्थाई रुप से दिल्ली नगर निगम में वर्षो से कार्यरत हैं उनको बेरोजगार का निर्णय ले रही है जो कि न सिर्फ इन लोगों के साथ धोखा है बल्कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने इन कर्मचारियों को पक्का करने का जो वायदा किया था उसकी भी पोल खुल गई है। श्री माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार नगर निगमों में चल रहे वित्तिय संकट का स्थाई समाधान नहीं ढूंढ रही है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *