Self-enumeration campaign जनगणना-2027: 16 नवंबर से स्व-गणना अभियान

घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण

Greno ग्रेटर नोएडा(15 नवंबर 2026) जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना के दूसरे चरण के तहत 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। इससे पूर्व 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आमजन को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा दी जा रही है, जिसके तहत नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे।

अभियान को लेकर शुक्रवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में एसीईओ एवं नगर जनगणना अधिकारी सुमित यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, अभिषेक पाठक और लवगीत कौर की मौजूदगी में हुई इस बैठक में विभिन्न आरडब्ल्यूए (RWA) और एओए (AOA) प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नगर जनगणना अधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों से अपने सेक्टरों व सोसायटियों में नागरिकों को स्व-गणना के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

ऑनलाइन स्व-गणना के लिए ‘ पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल [https://se.census.gov.in](https://se.census.gov.in) पर लॉग इन करें।

सत्यापन: अपना राज्य व पसंदीदा भाषा चुनकर मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी (OTP) सत्यापन पूरा करें।

विवरण: मकान, आवासीय स्थान और परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।

SE ID सुरक्षित रखें: सबमिट करने के बाद एक विशेष स्व-गणना आईडी (SE ID) मिलेगी, जिसे संभालकर रखना अनिवार्य है। जनगणना कर्मी घर आकर इसी आईडी से जानकारी का सत्यापन करेंगे (मिलान न होने पर विवरण दोबारा दर्ज किया जा सकेगा)

अपील

“जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। ग्रेटर नोएडा के सभी निवासी 16 नवंबर से शुरू हो रहे स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और ऑनलाइन विवरण दर्ज कर जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।”  सुमित यादव, एसीईओ एवं नगर जनगणना अधिकारी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *