New Delhi
नई दिल्ली ( 8जून 2026 ) वीएसपी (विशाखापट्टनम स्टील प्लांट) से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। प्लांट के स्टील मेल्ट शॉप-1 (कास्टर-2) में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब कास्टिंग प्रक्रिया के दौरान एक जोरदार धमाका हुआ।
चश्मदीदों के मुताबिक, लैडल से टंडिश में गर्म कच्चा स्टील डालने के लिए स्लाइड गेट खुलने ही वाला था कि अचानक हुए इस भयानक विस्फोट से आग का एक विशाल गोला सीधे छत तक जा पहुंचा। इस भयावह आग की चपेट में आने से वहां मौजूद ओवरहेड क्रेन-2 भी धू-धू कर जल उठी।
इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 6 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।