sewer line replacement
गाजियाबाद (4 जून 2025) गाजियाबाद नगर निगम शहर के कई इलाकों में सीवर लाइन बदलने का काम तेज़ी से कर रहा है। जिसकी निगरानी क्षेत्रीय पार्षद कर रहे हैं, ताकि निवासियों को सीवर की समस्या का स्थायी समाधान मिल सके। इस समय शहर के 13 जगहों पर पुरानी और क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को हटाकर नई लाइनें बिछाने का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर इस काम का शुभारंभ लोकल पार्षदों ने किया है, जिसका क्षेत्रवासियों ने भी स्वागत व्यक्त किया है।
महाप्रबंधक जल ने बताया कि पिछले कई महीनों से शहर में सीवर की समस्या गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद नगर आयुक्त ने जलकल विभाग, जल निगम और वी.ए.टेक वाबेग को संयुक्त रूप से जनहित में कार्य करने के निर्देश दिए थे।
सिटी ज़ोन में 5 जगहों पर सीवर लाइन बदलने का काम चल रहा है.वार्ड नं.39 में आनंद विहार कॉलोनी, भाटिया मोड़ और राकेश मार्ग पर 338 मीटर सीवर लाइन का काम शुरू हो गया है। वार्ड न.92 में नए बस अड्डे के नजदीक 170 मीटर सीवर लाइन डालने का काम जारी हैजबकि वार्ड नं. 9 में करीब 210 मीटर लाइन का काम शुरू हुआ है, जिसका शुभारंभ पार्षद शीतल देओल ने किया। क्षेत्रीय निवासियों ने गाजियाबाद नगर निगम टीम का धन्यवाद भी किया है।
विजयनगर ज़ोन, मोहन नगर ज़ोन, वसुंधरा ज़ोन में भी तेजी कार्य जारी है।
नगर आयुक्त ने बताया कि सीवर समस्याओं के समाधान को लेकर टीमें निरंतर कार्य कर रही हैं। जिसमें प्रतिदिन सुधार का कार्य भी चल रहा है जिसकी मॉनिटरिंग अधिकारियों से करा जा रही है जलकल विभाग जल निगम तथा वी ए टेक वाबेग के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी की देखरेख में सीवर समस्याओं के समाधान पर कार्य हो रहा है।