Breaking News

serious flood situation बढ़ेगा यमुना नदी का जल स्तर, बाढ़ की चेतावनी

ghaziabad  गाजियाबाद( 19 अगस्त 2025) बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के निवासियों के लिए ज़िला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जिसमें अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड, गाजियाबाद ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि ताजेवाला बैराज से 17 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे यमुना नदी में 1,78,976 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

यह पानी आज शाम तक दिल्ली पहुंच जाएगा, जिससे यमुना नदी का जल स्तर काफी बढ़ सकता है। इसलिए, सभी से अनुरोध है कि नदी के बाढ़ क्षेत्र को तुरंत खाली कर दें। अपने और अपने परिवार के साथ-साथ, अपने पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *