new delhi नई दिल्ली (9 अगस्त 2025) एशियाई शेरों का घर कहे जाने वाले गुजरात में गुजरात सरकार के वन व पर्यावरण विभाग के सहयोग से, 10 अगस्त, 2025 को विश्व शेर दिवस – 2025 मना रहा है। यह दिवस गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के बरदा वन्यजीव अभयारण्य में मनाने जा रहा है।
विश्व शेर दिवस प्रतिवर्ष 10 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया भर में शेरों के संरक्षण और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। गुजरात में, एशियाई शेर अद्वितीय पारिस्थितिक और सांस्कृतिक धरोहर है, जो केवल सौराष्ट्र क्षेत्र में पाया जाता है। प्रोजेक्ट लायन के तहत मंत्रालय और राज्य के निरंतर प्रयासों और गुजरात सरकार के नेतृत्व ने इस प्रतिष्ठित प्रजाति के अस्तित्व और विकास को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
‘जंगल के राजा’ – एशियाई शेर के संरक्षण और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, ‘विश्व शेर दिवस’ का भव्य समारोह 10 अगस्त को गुजरात में सौराष्ट्र के 11 जिलों में आयोजित किया जाएगा। ये राजसी जानवर सौराष्ट्र के 11 जिलों में लगभग 35,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में अपने प्राकृतिक आवास में स्वतंत्र रूप से विचरण करते हैं। गुजरात में शेरों की संख्या 2020 से 32% बढ़ी है, जो मई 2025 के शेरों की संख्या के अनुमान के अनुसार 2020 में 674 से बढ़कर 2025 में 891 हो गई