Breaking News

world elephant day लाखों बच्चे बनेंगे विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण के दूत, तमिलनाडु की अनूठी पहल

new delhi नई दिल्ली (11अगस्त 2025) तमिलनाडु वन विभाग के साथ मिलकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, 12 अगस्त को कोयंबटूर में विश्व हाथी दिवस समारोह का आयोजन कर रहा है। यह वार्षिक आयोजन, हाथियों के संरक्षण और उनके दीर्घकालिक अस्तित्व को सुनिश्चित करने के उपायों को मज़बूत करने की वैश्विक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारत में हाथी गलियारों पर 2023 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के लगभग 60 प्रतिशत जंगली हाथियों की आबादी भारत में ही रहती है जहां 33 हाथी अभयारण्य और 150 चिन्हित हाथी गलियारे हैं। मज़बूत कानूनी संरक्षण, सुदृढ़ संस्थागत ढांचे और व्यापक जन-समर्थन के साथ, देश को मानव कल्याण और वन्यजीव संरक्षण के बीच सामंजस्य स्थापित करने में दुनिया भर में अग्रणी माना जाता है। हाथियों को राष्ट्रीय विरासत पशु का दर्जा प्राप्त है और वे देश की परंपराओं और संस्कृति में गहराई से समाए हुए हैं।

अपनी जैविक और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध तमिलनाडु, हाथियों की एक महत्वपूर्ण आबादी को पोषित करता है और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोयंबटूर में होने वाला यह कार्यक्रम वन अधिकारियों, नीति निर्माताओं, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और वन्यजीव विशेषज्ञों के लिए संरक्षण रणनीतियों और संघर्ष समाधान पर विचारों के आदान-प्रदान हेतु एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *