
–पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय संयोजक मंडल का गठन।
नई दिल्ली (8 सितंबर 2025)- उत्तर प्रदेश को बांट कर छोटे राज्यों के गठन और पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए अब कोशिशों को तेज़ किया जाएगा। पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा इस मामले को लेकर अब आर-पार के मूड में आता जा रहा है। आगे की कार्ययोजना बनाने के लिए दिल्ली में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस मीटिंग मे आंदोलन को नई धार देने के लिए एक संयोजक मंडल का गठन किया। जिसमें पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह को संयोजक मंडल का राष्ट्रीय संरक्षक और डीपी यादव (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व सांसद) को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।
इस मीटिंग में चौधरी वीरेंद्र सिंह ने आने वाले समय में आंदोलन की रणनीति एवं अपने विचार साझा किए। मिडिया और आम इंसान तक कैसे मोर्चा की नीति शेयर हो इसके लिए भी मुख्य बिंदु पर विचार किया साथ ही अन्य सदस्यों की भी राय ली। मीटिंग में चौधरी वीरेंद्र सिंह (पूर्व मंत्री भारत सरकार), संजीव बालियान (पूर्व मंत्री भारत सरकार ,सांसद), डी पी यादव (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,सांसद), हरीश चन्द भाटी (एडवोकेट, पूर्व मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार), ओमवीर सिंह वीरवाल (आईपीएस), सत्यपाल सिंह यादव (अध्यक्ष,पी.पी.एन.एम.), कर्नल सुधीर कुमार (केंद्रीय महासचिव,पी.पी.एन.एम), डॉ चंद्र केतू तेवतिया (डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग, भारत सरकार), विजय यादव (पूर्व विधायक ठाकुरद्वारा मुरादाबाद), पुष्पेंद्र चौधरी (किसान नेता), डीके त्यागी (राष्ट्रीय महासचिव परिवर्तन दल) एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारी भी मीटिंग में उपस्थित रहे।