Breaking News

Special campaign in Kaila Bhatta नगर निगम जलकल विभाग का कैला भट्टा में विशेष अभियान

Special campaign in Kaila Bhatta गाजियाबाद (18 मई 2025) नगर निगम ने वार्ड 95 कैला भट्टा में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत विस्तृत सर्वेक्षण भी किया गया। जलकल विभाग की अवर अभियंता पूजा राय ने स्वयं वार्ड संख्या 95 में अधिकतर घरों का सर्वेक्षण कर जल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।

अभियान के तहत, सुचारु रूप से चल रहे नलकूपों का निरीक्षण किया गया और बंद पड़े नलकूपों को आवश्यकतानुसार अपडेट कराने की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से शुरू की गई। इस अभियान के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि कैला भट्टा, जस्सीपुरा और वार्ड 95 के अन्य सभी क्षेत्रों में प्रत्येक घर में जल आपूर्ति हो रही है।

जल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति:

  • कैला भट्टा गली नंबर 5: लालटेन फैक्ट्री रोड पर लगे नलकूप से जल आपूर्ति हो रही है।
  • मोहम्मद सुन्नी मस्जिद के पास: मस्जिद के पास लगे नलकूप से जल आपूर्ति हो रही है।
  • मुस्लिम फंड बैंक के पास: बैंक के पास लगे नलकूप से जल आपूर्ति हो रही है।
  • सरकारी स्कूल के पीछे कॉलोनी: यहां लगे नलकूप से भी जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
  • मदरसा स्कूल: यहां 30 एचपी का नलकूप लगा है जिससे सुचारु रूप से जल आपूर्ति हो रही है।

गाजियाबाद नगर निगम के जलकल विभाग के किए गए इस सर्वेक्षण की क्षेत्रवासियों ने भी पुष्टि की है। वार्ड 95 के  निवासियों ने निरंतर जल आपूर्ति को संतोषजनक बताया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *