ghaziabad
गाजियाबाद (6 फरवरी 2026) महानगर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक रुप से सक्षम बनाने की दिशा में पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने गुरुवार को तीन ‘स्मार्ट यातायात बूथों’ का लोकार्पण किया। एनएचएआई के सहयोग से तैयार ये बूथ अत्यधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाएंगे।
पहले चरण में कुल 20 में से अभी 3 बूथ 1-यू.पी. गेट, 2-गौर ग्रीन, 3-कनावनी पुस्ता।
ये बूथ न केवल पुलिसकर्मियों को मौसम (गर्मी, सर्दी, बरसात) से सुरक्षा देंगे, बल्कि तकनीक के जरिए ट्रैफिक मैनेजमेंट को भी स्मार्ट बनाएंगे
बूथ का दरवाजा डिजिटल पासवर्ड लॉक से सुरक्षित है और पूरी संरचना टफएंड ग्लास (मजबूत शीशे) से बनी है।
बूथ के अंदर CCTV कैमरे और LED टीवी लगाए गए हैं, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाएगी और उनके चालान काटे जा सकेंगे, सौर ऊर्जा (Solar Power) इन बूथों में बिजली के लिए सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिससे ये पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं।
पब्लिक एड्रेस सिस्टम इनके माध्यम से पुलिसकर्मी जनता को दिशा-निर्देश दे सकेंगे। इसके साथ ही बाहर लगी LED स्क्रीन पर यातायात जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
लोकार्पण के दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि इन बूथों में दो यातायात कर्मियों के बैठने की आरामदायक व्यवस्था है। इससे ड्यूटी के दौरान उनकी ऊर्जा और कार्यकुशलता बनी रहेगी, जिससे सड़क पर ट्रैफिक संचालन बेहतर होगा