remark on colonel Qureshi गाजियाबाद(15 मई 2025) आप्रेशन सिंदूर में शामिल सेना की अधिकारी र्कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ़ मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह की अभद्र टिप्पणी बाद बढ़ रहे जनाक्रोश के क्रम में समाजवादी महिला सभा गाजियाबाद ने महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन दिया।
किरण वालिया, दुर्गेश चौधरी महानगर व जिला अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा ने इस ज्ञापन में महामहिम से मांग की है भारत की नारी शक्ति की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मंत्री को मंत्री पद से बर्खास्त करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए यह केवल सैन्य महिला अधिकारी के खिलाफ नही बल्कि देश की हर नारी और सेना का अपमान है। यह भाजपाई मंत्री और अनके संगी साथियों की नारी विरोधी सोच के मुखपत्र रहे हैं क्योकि कई वर्ष पहले इन्होंने ही देश की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के कार्य में भी बाधा डाली थी नारी वंदन अभियान जैसी झूठी घोष्णाओं का सच ऐसे लोगों के दुष्विचार खोल देते हैं। ऐसे लोग मंत्री तो क्या किसी गली मौहल्ले तक के भी जनप्रतिनिधि नही बनने चाहिए।
इस मौके पर मधु चौ. प्रदेश महासचिव, राजदेवी चौ. प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, सीमा चौ. चीनू, अनिता कश्यप, प्र. सचिव, किरणवालिया महानगर अध्यक्ष, गुलशन, सुनीता पाचांल जिलाउपाध्यक्ष लोनी, नईमा जिलाउपाध्यक्ष लोनी सहित बड़ी संख्य में कार्यकर्ता मौजूद थे।