Breaking News

Prime Minister in Cyprus प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, भारत-साइप्रस संबंधों के नए युग की शुरुआत

Prime Minister in Cyprus

नई दिल्ली (16जून 2025) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस की यात्रा में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले दो दशकों में साइप्रस की पहली यात्रा है , जो दोनों देशों के बीच गहरी और स्थायी मित्रता की एक ऐतिहासिक उपलब्धि को दर्शाती  है।

इस यात्रा के दौरान साइप्रस सरकार ने प्रधानमंत्री को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को न केवल साझा इतिहास का उत्सव माना जा रहा है, बल्कि यह एक संयुक्त रणनीतिक दृष्टि और आपसी विश्वास तथा सम्मान में निहित एक दूरगामी साझेदारी का भी प्रतीक है।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। इस दौरान साइप्रस और भारत के बीच बढ़ते व्यापक सहयोग को प्रमुखता से उजागर किया गया। उन्होंने आर्थिक, तकनीकी और जन-जन के बीच संबंधों में हुई वर्तमान प्रगति का स्वागत किया।

अपने मूल्यों, हितों, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण और दूरदर्शिता के बढ़ते तालमेल को स्वीकार करते हुए, दोनों पक्षों ने प्रमुख क्षेत्रों में इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। साइप्रस और भारत ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता में योगदान देने वाले विश्वसनीय भागीदारों के रूप में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने और भविष्य में सहयोग के नए रास्ते खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *