Breaking News

opium Smuggler arrested लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

opium smuggler arrested

गाज़ियाबाद(18जुलाई 2025) गाजियाबाद पुलिस ने अपराध के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। दुहाई के पास से एक अंतर्राज्यीय अफीम तस्कर को 27 लाख रुपये की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह अफीम झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी दिल्ली-एनसीआर में ‘ऑन डिमांड’ अफीम की सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के गांव कुई निवासी के रूप में हुई है।

इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए एडीसीपी पीयूष सिंह ने बताया कि आरोपी  7वीं क्लास तक पढ़ा है और आर्थिक तंगी के चलते इस धंधे में शामिल हुआ। उसे तस्करी के धंधे में  गया (बिहार) में छोटू यादव नाम के शख्स ने लगाया था। छोटू यादव उसे झारखंड से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में अफीम सप्लाई के लिए हर चक्कर पर 20 हजार रुपये के अलावा रास्ते का खर्चा देता था। वह पिट्ठू बैग में अफीम छिपाकर लाता था और बस और ट्रेन के माध्यम से अलग-अलग रास्तों से तस्करी करता था। वह स्वयं ग्राहक से संपर्क नहीं करता था, बल्कि छोटू यादव ही डिलीवरी की जगह और समय तय करता था।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *