–पाकिस्तान की अब उल्टी गिनती शुरू : अनुज शर्मा

नई दिल्ली ( 24 मई 2025)- पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने के बाद देश भर में बीजेपी अब तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में करोल बाग में #ऑपरेशन_सिंदूर और भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

रविवार को दिल्ली के करोल बाग क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के उद्देश्य से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इस तिरंगा यात्रा में भारी तादाद में देशभक्त नागरिकों ने भाग लेकर देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया। इस दौरान पूरा करोल बाग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा।

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम, श्री अनुज शर्मा – सह संयोजक, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और श्री कपिल अग्रवाल – सह संयोजक, बुद्धिजीवी वर्ग ने प्रमुख रूप से भाग लिया। इस मौके पर बोलते हुए दुष्यंत गौतम ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सिंदूर भारतीय महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक है और शत्रुओं के लिए सर्वनाश का। भारत किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमारी सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एमएसएमई विंग के सहसंयोजक अनुज शर्मा ने भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम करते हुए कहा कि अब पाकिस्तान की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भारतीय सैनिकों का साहस और बलिदान देश को गौरवान्वित करता है। यह तिरंगा यात्रा उनके सम्मान में एक छोटा-सा प्रयास है।
यह आयोजन श्री कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिन्होंने समूचे कार्यक्रम का समन्वयन किया। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि वे भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
दरअसल यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति, एकता और शक्ति का प्रतीक बनकर राजधानी की सड़कों पर गूंज उठी, जो आने वाले समय में जनमानस को प्रेरित करती रहेगी।